रांची, फरवरी 22 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमगाई टोला में रविवार को खरवार भोगता विकास संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को निरस्त कर नई कमेटी गठित की गई। नई कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष बसारथ गंझू, उपाध्यक्ष बहुरा गंझू और मुनिया देवी, सचिव मदन गंझू, सह सचिव हजारी प्रसाद गंझू और रूपा देवी और कोषाध्यक्ष बीरेंद्र गंझू को बनाया गया। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू, केंद्रीय सलाहकार झलकू गंझू, केंद्रीय कोषाध्यक्ष संजय पोद्दार, सुचिता देवी, शोभन देवी, बिरजू गंझू, रामचंद्र गंझू, संजीव भोगता, बुधन गंझू, मोहन गंझू और अरविंद गंझू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.