लातेहार, दिसम्बर 25 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की गोनिया पंचायत के छाताबर स्थित पीएमश्री स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप खरवार भोक्ता विकास संघ की एक बैठक हुई। अध्यक्षता योगेंद्र गंझू ने की। बैठक में समाज के सभी लोग शिक्षित बने। इसके लिए गांव टोला में जाकर शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाना व नशाखोरी को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। लगातार सभी स्थानों पर बैठक कर समीक्षा करने की बात कही गई। बैठक में राज्य कैबिनेट में पास पेशा कानून पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद गोनिया पंचायत खरवार भोक्ता समाज कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बिनोद गंझू, उपाध्यक्ष गणेश गंझू, सचिव तुला गंझू, उपसचिव महेंद्र गंझू, कोषाध्यक्ष बैजू गंझू, उपकोषाध्यक्ष बन्नू गंझू चयनित किए गए। साथ ही 11 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य भी मनोनित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.