संतकबीरनगर, मार्च 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मांगलिक कार्य बंद हो गए हैं। शनिवार की देर रात्रि से खरमास शुरू हो गया है। इसी के साथ मांगलिक कार्य बंद हो गए। एक माह तक शुभ कार्य नहीं होंगे। 14 अप्रैल को खरमास की समाप्ति के साथ फिर से वैवाहिक व अन्य मांगलिक कार्य शुरू होंगे। सनातन धर्म में खरमास का बहुत महत्व माना जाता है। खरमास लगते ही एक माह के लिए मांगलिक कार्य नहीं किए जाते ऐसा सनातन धार्मिक शास्त्रों का मानना है। राम जानकी मन्दिर (ठाकुर द्वारा) भरदौलिया में आचार्य पं. कृपाशंकर पाण्डेय ने खरमास के महत्व को बताया। कहा कि जब सूर्य धनु राशि व मीन राशि में प्रवेश करते हैं। तब खरमास लगता है। शनिवार को रात्रि 01 बजकर 08 मिनट पर सूर्य कुम्भ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए और 14 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर मीन ...