हजारीबाग, जनवरी 15 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। एक माह तक चले खरमास की अवधि बुधवार को समाप्त हो गई। इसके साथ ही जिले में आज भी मकर संक्रांति पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। खरमास खत्म होते ही जहां मांगलिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो गई है, वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर लोग स्नान-दान, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में जुट गए हैं। जिले के शहरी इलाकों में रहने वाले कई लोगों ने बुधवार को मकर संक्रांति मनाया जबकि शहर में कई ऐसे लोग भी है जो शास्त्र के अनुसार गुरुवार को मकर संक्रांति मनाएंगे। कमोवेश ऐसा ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में भी है। गुरुवार को अहले सुबह लोग नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान कर दान-पुण्य करेंगे। इसके बाद भगवान सूर्य और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इस अवसर पर तिल-गुड़ और चावल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.