कटिहार, जनवरी 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मकर संक्रांति के साथ ही खरमास की अवधि समाप्त होते ही शुभ कार्यों का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। करीब एक महीने तक रुके विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, भूमि पूजन और अन्य मांगलिक कार्यों को लेकर अब लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कटिहार समेत पूरे सीमांचल क्षेत्र में शहनाई की गूंज, घरों की साज-सज्जा और बाजारों की रौनक लौट आई है। खरमास समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा चहल-पहल सर्राफा बाजार, कपड़ा दुकान, फर्नीचर शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में देखी जा रही है। लोग विवाह के लिए गहने, कपड़े, घरेलू सामान, बर्तन और उपहारों की खरीदारी में जुट गए हैं। वहीं गृह प्रवेश को लेकर लोग नए घर की सफाई, रंग-रोगन, पूजा सामग्री की व्यवस्था और वास्तु अनुसार सजावट में व्यस्त हैं। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.