नई दिल्ली, जनवरी 14 -- हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास समाप्त हो गया है, लेकिन इसके बावजूद अभी शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। दरअसल, खरमास खत्म होने के बाद भी कुछ समय तक शुभ योग और विवाह मुहूर्त नहीं बन रहे हैं, जिस वजह से लोग शादी की तारीख तय नहीं कर पा रहे हैं। खरमास के दौरान सूर्य धनु राशि में रहता है, इस समय शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के बाद खरमास तो समाप्त हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी ग्रहों की स्थिति और तिथियों के कारण विवाह मुहूर्त सीमित रहते हैं।क्यों करना होगा मांगलिक कार्यों के लिए इंतजार ज्योतिष के अनुसार शादी जैसे मांगलिक कार्य तभी किए जाते हैं, जब पंचांग में शुभ तिथि, वार और योग बनते हों। आमतौर पर मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं और इसी के साथ ...