बोकारो, अप्रैल 16 -- खरमास समाप्त होने के बाद बुधवार से जिले में विवाह-शादी का लगन शुरू हो गया है। अप्रैल, मई और जून 2026 में बड़ी संख्या में शादियों की तिथियां तय हैं, जिससे बाजार में रौनक लौट आई है। मैरिज हॉल, बैंड-बाजा, सजावट व कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के पास बुकिंग तेज हो गई है। हालांकि इस बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी ने इवेंट और कैटरिंग कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि शादियों के सीजन में गैस सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ जाती है, लेकिन इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। सिलेंडर नहीं मिलने से कार्यक्रमों की तैयारी प्रभावित हो रही है। कई कैटरर्स को मजबूरी में महंगे दर पर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे लागत बढ़ रही है।इवेंट व कैटरिंग संचालक संजय ने बताया कि...