भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 20 स्थित खरमनचक में विगत रविवार को निजी भूमि पर बेसमेंट निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान कच्चे नाले की दीवार ढह गई थी। जिसकी वजह से नाले का सारा पानी बेसमेंट के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में भर गया था। इसके बाद निर्माण कार्य कर रहे लोगों द्वारा पंपिंग सेट से गड्ढे का गंदा पानी निकालकर खरमनचक मुख्य सड़क पर ही छोड़ा जा रहा है। जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्य कर रहे कर्मियों ने बताया कि पानी अगर भूमि की तरफ ही मौजूद नाले में छोड़ा जाएगा तो पानी वापस गड्ढे में ही भर जाएगा। वहीं पंपिंग सेट की निकासी पाइप काफी मोटी है अगर उसे बीच सड़क पर लगाकर रोड के उसपर पार के नाले तक ले जाया जाए तो इससे यातायात प्रभावित हो जाएगी। ऐसे में पानी को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.