झांसी, अप्रैल 6 -- झांसी। गर्मी बढ़ चुकी है और यदि किसान अभी खाली खेत देखकर उससे कमाई करना चाहते है तो एक एकड़ में एक से सवा लाख रुपए तक की कमाई कर सकते है। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि खरबूजे की खेती से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। अभी बुआई का समय है। आगामी 15 अप्रैल तक बुआई कर सकते है। एक एकड़ में 120 कुंतल तक उत्पादन हो सकता है। जिससे एक से सवा लाख रुपए तक शुद्ध मुनाफा किसान कमा सकते है। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बुन्देलखण्ड के किसानों को खरबूजे की खेती अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि खरबूजा एक महत्वपूर्ण एवं लाभकारी फल फसल है, इसकी खेती कर किसान कम समय में अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि खरबूजे की बुवाई मार्च से 15 अप्रैल तक आसानी से की जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.