खरपतवार प्रबंधन पर किसानों को मिला प्रशिक्षण
रुद्रपुर, मार्च 24 -- पंतनगर। ग्राम मोतियापुरम में किसानों को आधुनिक खरपतवार प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें डॉ. एसपी सिंह ने धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, उड़द, सोयाबीन सहित विभिन्न खरीफ व जायद फसलों में शाकनाशियों के सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दवा की निर्धारित मात्रा, पर्याप्त पानी और फ्लैट फैन नोजल से छिड़काव करने पर बेहतर परिणाम मिलते हैं। साथ ही तेज हवा या वर्षा में छिड़काव न करने और मास्क-दस्ताने जैसे सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया और अंत में शाकनाशी रसायनों का वितरण भी किया गया। करीब 75 किसान इस प्रशिक्षण में शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.