खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य आज
गिरडीह, मार्च 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। चार दिवसीय लोक आस्था चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना अनुष्ठान संपन्न हो गया। सोमवार को भक्ति भावना के साथ खरना संपन्न हुआ। मंगलवार को व्रती तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देंगे। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ का समापन होगा। सोमवार को जिन घरों में छठ पूजा होती है। वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। व्रती दिनभर निर्जला उपवास में रही। शाम में नेम-निष्ठा के साथ व्रतियों व श्रद्धालुओं ने खीर-रोटी का प्रसाद बनाया। इसके बाद व्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा करके खीर-रोटी का प्रसाद अर्पित किया। व्रतियों ने सुहागिनों को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद दिया। व्रती महिलाओं के प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। खरना का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.