गढ़वा, मार्च 23 -- गढ़वा, हिटी। लोक आस्था के चार दिवसीय अनुष्ठान छठ महापर्व के दूसरे दिन पूजा अर्चना के बाद सोमवार को व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। उसके साथ ही छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। मंगलवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। उधर खरना को लेकर व्रतियों ने सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी थी। शाम को खरना का प्रसाद तैयार करने के बाद उसे ग्रहण किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देने के लिए परंपरागत ठेंकुआ का प्रसाद तैयार करने में जुट गए। खरना के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। उधर सूर्यभक्ति से सराबोर व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद प्रसाद बनाकर खरना किया। खरना के बाद आसपास के ल...