खरना संपन्न,अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज
रांची, मार्च 23 -- रातू,प्रतिनिधि। चैती छठ पर्व के दूसरे दिन सोमवार को छठव्रतियों ने खरना अनुष्ठान किया। छठ महापर्व के दूसरे दिन सुबह से उपवास में रहे व्रतियों ने शाम में खरना किया। खरना के बाद खीर को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का छठव्रतियों के घरों में आना-जाना देर रात तक जारी रहा। मंगलवार को रातू बड़ा तालाब के अलावा पिर्रा दुबे तालाब, लहना तालाब, टोंगरी टोला तालाब, टेंडर तालाब सहित कई जलाशयों में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए सभी तालाबों पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की है। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा। छठ को लेकर बाजार सजे: छठ महापर्व को लेकर रातू में फल-प्रसाद, सूप, दऊरा सहित पूजन सामग्रियों से बाजार सज चुके हैं। यहां छठव्रतियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.