रांची, मार्च 23 -- राहे,प्रतिनिधि। राहे गांव में चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना अनुष्ठान किया गया। व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रख और शाम को मिट्टी के चूल्हे में आम की लकड़ी पर गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार कर छठी मैया को भोग लगाया। प्रसाद ग्रहण के बादी लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। वहीं मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य और फिर बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत सम्पन्न होगा। छठवर्ती कोकरो नदी में अर्घ्य देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.