रांची, मार्च 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली आसपास क्षेत्रों में चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना अनुष्ठान किया गया। व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रख और शाम को मिट्टी के चूल्हे में आम की लकड़ी पर गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार कर छठी मैया को भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। वहीं मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य और फिर बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत सम्पन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...