सासाराम, मार्च 23 -- बिक्रमगंज, हिटी। चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना के साथ ही व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। बताया जाता है कि खरना को लेकर सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना अन्न-जल के रहकर व्रतियों ने अपने अटूट संकल्प और छठी मैया के प्रति समर्पण का परिचय दिया। संध्या होते ही व्रती नदियों,तालाबों और सरोवरों के घाटों पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्नान कर पूरी विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद घरों में पूरी स्वच्छता और शुद्धता के साथ खरना का प्रसाद तैयार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.