खरना के लिए रांची में 13.5 लाख लीटर दूध की मांग, 60% सप्लाई डेयरी कंपनियां करेंगी, बाकी कहां से?
रांची, नवम्बर 14 -- लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रांची में व्रतियों ने अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को खरना का प्रसाद बनाने के लिए शहर में पिछले साल के मुकाबले इस बार दूध की मांग बढ़ गई है। पिछले साल जहां 13 लाख लीटर दूध की खपत हुई थी, वह इस साल बढ़कर 13.5 लाख लीटर पर पहुंच गई है। इस तरह मांग में करीब 3.8 प्रतिशत तक का उछाल आया है। हालांकि गौशालाओं से लेकर विभिन्न डेयरी कंपनियों ने आपूर्ति की तैयारी लगभग पूरी कर रखी है। पूजा के लिए गाय के दूध की सर्वाधिक मांग निजी उत्पादकों और खटालों से होगी। शहर के दूध काउंटरों पर खरना के लिए दूध के ऑर्डर लिए गए हैं। इसके लिए डेयरी कारखाने से लेकर काउंटर तक उपभोक्ताओं को सुगमता से दूध पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था है। खरना में पांच लाख लीटर दूध की आपूर्ति शहर के निजी खटालों से होगी। डेयरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.