खरना उउवि को मिला मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
हजारीबाग, जून 3 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के खरना स्थित पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय को इस वर्ष का मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस घोषणा से विद्यालयकर्मियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इसके पूर्व 2017-18 से अनवरत विद्यालय फाइव स्टार रेटिंग स्वच्छ विद्यालय के रूप में अपना स्थान बनाए हुए है। पुनः इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए विद्यालय का चयनित होना क्षेत्र के लिए गौरव है। पूर्व प्रधानाध्यापक चिंतामणि प्रसाद ने बताया कि पारितोषिक के रूप में विद्यालय को 75 हजार रूपये तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। विद्यालय का शैक्षणिक माहौल के अलावा विद्यालय का स्वच्छ परिसर लोगों को काफी आकर्षित करता है। यह भी पढ़ें- पलामू के 212 स्कूलों को मिला मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.