खरदौनी पीर के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, सनसनी
मेरठ, जुलाई 16 -- दौराला मसूरी मार्ग पर थाना इंचार्ज क्षेत्र के खरदौनी गांव के पास पीर के निकट गुरुवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में 33-34 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी भिजवा दिया। लोगों में चर्चा रही कि हत्या कर शव यहां फेंका गया। पुलिस जांच में जुटी हैं। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने खरदौनी गांव के पीर के पास सड़क किनारे झाड़ियों शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर शव को झाड़ियों से निकालकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव के पास शिनाख्त के लिए कोई दस्तावेज या साक्ष्य नहीं मिला, जिस पर आसपास काफी दूरी तक तलाश कर जांच की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.