लोहरदगा, जनवरी 10 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के खरता-हनहट सडक पर कोयल नदी में बना पुल पिछले डेढ़ महीने पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया है। कैरो प्रखंड और रांची जिले के चान्हो प्रखंड को जोड़ने वाला यह एक लाइफलाइन सड़क है। इस सड़क से रोज सैकड़ो छोटे बड़े वाहन चलते हैं। इस क्षेत्र के किसान रोज शब्जी लेकर इस रास्ते होकर सोन्स, बिजुपाड़ा, मखमंदरो आदि बाजारों में जाते हैं। स्कूली बच्चों को भी पुल धवस्त होने से काफी परेशानी हो रही है। 14 जनवरी को खरता कोयल नदी तट स्थित मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ स्थल पर लगने वाला मेले में पंहुचने में काफी परेशानी होगी। फिलहाल पुल के बनाने की कोई प्रक्रिया चालू नहीं हुई है। अभी लम्बे समय तक इस क्षेत्र के लोगों की परेशानी बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.