खरड़ में अधिकारियों के आश्वासन पर शव का किया दाह संस्कार
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 17 -- बुढ़ाना। फुगाना के गांव खरड़ निवासी जयसिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा। परिजनों व कश्यप समाज के जिम्मेदार लोगों ने पंचायत कर डीएम व एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। एडीएम प्रशासन व एसपी देहात मौके पर पहुंचे और कश्यप समाज को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर शव का अंतिम संस्कार किया गया। वही पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मनोज मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। गांव खरड़ निवासी 80 वर्षीय वृद्ध जयसिंह की मंगलवार को पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के पुत्र ओमबीर की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू, उसके पुत्र राजू, तेजपाल व मनोज और पत्नी पुष्पा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जयसिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा, तो कश्यप समाज के खाप चौधरी डा. सोनू कश्यप, मा. सुशील कश्यप, लव कश्यप कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.