कटिहार, सितम्बर 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संतान की दीर्घायु, आरोग्य, विद्या और सुख-समृद्धि की कामना से किया जाने वाला जीवित्पुत्रिका यानी जितिया व्रत इस बार खास संयोग लेकर आ रहा है। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर के अनुसार इस वर्ष खरजितिया का दुर्लभ योग बन रहा है। ऐसे में पहली बार जितिया व्रत शुरू करने की इच्छुक महिलाओं के लिए भी यह विशेष अवसर माना जा रहा है। नहाय-खाय और ओठघन से लेकर निर्जला उपवास तथा पारण तक तीन दिनों तक घरों में आस्था और परंपरा का संगम दिखाई देगा। आचार्य ठाकुर ने बताया कि आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी जीवित्पुत्रिका के नाम से प्रसिद्ध है। व्रती महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना से कठिन व्रत रखती हैं। इसकी खासियत यह है कि पूजा-अनुष्ठान में महिलाएं स्वयं धार्मिक विधियां पूरी करती हैं। यह भी ...