लखनऊ, मार्च 25 -- मल्हौर-लौलाई मार्ग पर कांशीराम आवास के पास सिकंदरपुर खुर्द में स्थित खरजा कैनाल पर पीडब्ल्यूडी ने दो लेन के पुल निर्माण की शुरुआत कर दी है। यहां पहले से बने तीन मीटर संकरे पुल को तोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके टूटने के बाद यहीं पर नया पुल बनाया जाएगा। यह निर्माण पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड करवा रहा है। विभाग के अनुसार एक साल में नया पुल तैयार कर लिया जाएगा। आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया पुल 57 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा होगा। इसे दो लेन का बनाया जाएगा और बीच में डिवाइडर भी रहेगा। ताकि, ट्रैफिक की आवाजाही के दौरान पुल पर वाहन आमने-सामने न आएं और न ही जाम की स्थिति बने। विभाग के अनुसार पुल निर्माण के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है, जो कि एक साल तक लागू रहेगा। तब तक पुल को पूरा कर लिया जाएगा। पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.