खरगे ने फिर कहा, मेरे बयान को गलत समझा गया
नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- बीदर/कलबुर्गी(कर्नाटक)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए अपने 'आतंकवादी' बयान पर उठे विवाद के बीच बुधवार को फिर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान को चेन्नई के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। खरगे ने स्पष्ट किया कि उनका आशय प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहना नहीं था, बल्कि यह कहना था कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर राजनीतिक विरोधियों को डराने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग और सीबीआई की कार्रवाइयों के जरिए विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है, जिसे उन्होंने 'टैक्स टेररिज्म' करार दिया। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन यह भी पढ़ें- प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.