नई दिल्ली, जुलाई 21 -- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को दमन नहीं, न्याय चाहिए। इसलिए, आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन है। यह लोकतंत्र बहाली की मांग का दिन है। खरगे ने 'एक्स' पर कहा कि वह पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और उन सभी नागरिकों के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। खरगे ने कहा कि लोगों का स्नेह उनके लिए बहुत मायने रखता है, लेकिन एक दिन पहले देश ने छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और केंद्र सरकार की तरफ से एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन को कुचले जाते देखा। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का किया विर...