नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल में चुनाव प्रचार के दौरान गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' कहने के लिए बुधवार को खेद प्रकट किया। साथ ही कहा कि गुजरात के लोगों के प्रति उनके मन में हमेशा से ही सर्वोच्च सम्मान रहा है, और आगे भी रहेगा। खरगे ने रविवार को केरल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गए भाषण में गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' बताया था। साथ ही सरकार पर उन्हें बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया था। इस बयान पर विवाद बढ़ा तो खरगे ने बुधवार को 'एक्स' पर पोस्ट किया कि उनके चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। फिर भी वह अपनी तरफ से जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त कर रहे हैं। कहा कि गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करने का उनका कोई उद्देश्य नहीं था। खरगे की टिप्पणी पर पलटवार करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.