नई दिल्ली, फरवरी 17 -- कांग्रेस ने एआई समिट में अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि समिट के जरिये भारत पूरी दुनिया के सामने अपनी डिजिटल और एआई काबिलियत दिखा सकता था, पर यह पीआर तक सीमित रह गया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पहले दिन प्रधानमंत्री अचानक से समिट में पहुंच गए। इससे संस्थापक, प्रदर्शनी लगाने वाले और आगंतुकों को काफी परेशानी हुई। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले देश-विदेश के लोगों को भोजन-पानी नहीं मिला। उनका सामान चोरी हो गया। डिजी यात्रा बुरी तरह फेल हो गई। लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और लोगों को अपना बैग ले जाने पर रोक लगा दी गई। समिट में डिजिटल या यूपीआई पेमेंट के बजाय सिर्फ कैश लिया जा रहा है और फाउंडर्स को बिना बेसिक सुविधाओं के भारी रकम देनी पड़ रही है। खरगे ने अफसोस जताते हुए कहा कि हमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.