रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मिशन 2029 को लेकर कांग्रेस ने मंथन शुरू कर दिया है। नई दिल्ली में इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और अग्रणी मोर्चा के सभी अध्यक्ष, सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में वोट बचाओ देश बचाओ, संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति तथा मिशन 2029 को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर झारखंड कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों, अब तक की प्रगति और आगामी कार्ययोजना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। मिशन 2029 के तहत झारखंड में कांग्रेस संगठन को बूथ से लेकर पंच...