खरगे के मंच पर गंगा जल छिड़का, शुद्धिकरण यज्ञ किया. कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का जवाब भी आया
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई सभा के बाद कथित 'शुद्धिकरण यज्ञ' ने स्थानीय विवाद को राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। 13 अगस्त को राज्यसभा में खरगे ने खुद मामला उठाते हुए इसे अपमानजनक बताया। भाजपा की तरफ से जेपी नड्डा ने घटना की जांच का भरोसा दिया है। वहीं उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच को जाति के आधार पर 'शुद्ध' करने की मानसिकता संविधान और सामाजिक बराबरी दोनों का अपमान है। आर्य ने गुरुवार को प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि खरगे केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं, बल्कि देश के वरिष्ठ जननेता हैं। उनके भाषण के बाद उसी मंच पर हवन-पूजन और गंगाजल छिड़ककर 'शुद्धिकरण' किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.