नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- इंडिया गठबंधन के लोकतंत्र बचाओ मार्च करने के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गठबंधन के घटक दलों के सभी सांसदों को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया। राजधानी के जनपथ पर स्थित एक दक्षिण भारतीय रेस्टोरेंट में आयोजित इस भोज में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद सांसदों ने जंतर मंतर के लिए मार्च किया, पर इस भोज में सपा, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से कोई सांसद शामिल नहीं हुआ। इसके बाद तमाम कयास लगाए जाने लगे। समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से किसी भोज की कोई जानकारी नहीं दी गई। इसलिए, दिल्ली में मौजूद होने के बावजूद वह कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से दोपहर के भोज में शामिल नहीं हो पाए। दरअसल, मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ मार्च के बाद राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा आका...