खरगे के बयान संबंधी पेन ड्राइव कोर्ट में जमा
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान देने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों वाली पेन ड्राइव राउज एवेन्यू कोर्ट में जमा कराई गई। विशेष जज रूबी नीरज कुमार ने दोनों पक्षों को अगली सुनवाई से पहले लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले में अब 30 अक्तूबर को सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता रविंद्र गुप्ता की ओर से पेश वकील गगन गांधी ने खरगे के बयानों वाली पेन ड्राइव को अदालत के रिकॉर्ड पर लेने की मांग की। खरगे की ओर से इस मांग का विरोध नहीं किया गया। इसके बाद अदालत ने पेन ड्राइव को रिकॉर्ड पर लेने का आदेश दिया। शिकायतकर्ता की ओर से दलीलें भी पूरी कर ली गईं। गुप्ता का कहना है कि वह आरएसएस के सदस्य हैं और खरगे के बयानों से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने खरगे के खिलाफ प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.