खरगे के अपमान के विरोध में कांग्रेस का हुंकार, सत्याग्रह कर भाजपा सरकार को घेरा
गुड़गांव, अगस्त 14 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हल्द्वानी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई कथित भेदभावपूर्ण घटना के विरोध में कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (ग्रामीण) द्वारा पटौदी स्थित ऐतिहासिक अंबेडकर भवन परिसर में जोरदार रोष प्रदर्शन और जिला स्तरीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस सत्याग्रह का नेतृत्व गुरुग्राम ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और आम नागरिकों ने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- खरगे की रैली के बाद मंच शुद्धिकरण पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.