गिरडीह, फरवरी 27 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में आयोजित रामचरित मानस महायज्ञ के छठे दिन गंगा आरती की गई। काशी के विद्वान पुजारियों द्वारा की गई भव्य गंगा आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भव्य आरती और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा यज्ञ स्थल गूंज उठा। काशी की तर्ज पर गंगा आरती में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। काशी से आए पुजारियों ने जब शंखनाद और डमरू की ध्वनि के साथ गंगा मैया की विशेष आरती शुरू की, तो दृश्य अद्भुत बन गया। गंगा आरती में लोगों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी, लोग भक्ति के सागर में डूब गए। आध्यात्मिक वातावरण से भाव-विभोर हुए लोग महायज्ञ के छठे दिन रामचरित मानस पाठ और प्रवचन ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि काशी जैसी गंगा आरती का अनुभव स्थानीय लोगों के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक क्षण था, जिसने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.