मेरठ, मई 24 -- खरखौदा निवासी युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खासपुर मोड़ के पास कस्बा निवासी आसिफ (37 वर्ष) पुत्र हनीफ की रविवार दोपहर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि आसिफ ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...