खरखौदा में पशुओं में फैली लंपी बीमारी, चार गोवंशों की मौत
मेरठ, अगस्त 29 -- खरखौदा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में पशुओं में लंपी बीमारी का प्रकोप फैल रहा है। लंपी बीमारी की चपेट में आने से चार गोवंशों की मौत हो गई, जबकि कई बीमारी से ग्रसित हैं। गांव नालपुर निवासी अनुज, अंकित, देवराज, कपिल की गायों की लंपी बीमारी के चलते मौत हो गई। वहीं सुनील, देवेंद्र शर्मा पुत्र हरशरण व धर्मवीर शर्मा की गाय लंपी से गंभीर रूप से बीमार है। इसके अलावा गांव पांची में कांति, कपिल, रविदत्त, राकेश त्यागी की गाय, गांव उलधन की मड़ैया में पंकज, सुनील उर्फ नीटू, मोहन, नीटू की गाय लंपी बीमारी से ग्रसित चल रही है। गांवों में बड़ी संख्या में पशु बीमारी की चपेट में बताए जा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि समय पर सरकारी स्तर से उपचार और पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी चिकित्सकों से पशुओं का इलाज कराने को म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.