मेरठ, अगस्त 6 -- वाराणसी में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित हुए रीजनेबल एथलेटिक्स मीट में खरखौदा के यश त्यागी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 80 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीत माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साथ ही बेंगलुरु कर्नाटक में होने वाली आगामी चार दिवसीय नेशनल एथलेटिक्स मीट में चयन होने पर परिवार खुशीका माहौल बना है। माउंट कार्मेल स्कूल मुरादनगर में खेल अध्यापक वैभव कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी मे 23 जुलाई से 26 जुलाई तक चले प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल से 10 एथलीटों ने भाग लिया, जिनमें यश त्यागी ने 100 मीटर दौड़ 11.95 सेकंड का रिकॉर्ड समय निकालकर स्वर्ण पदक जीत लिया, वहीं 80 मीटर हर्डल्स (बाधा दौड़) रजत पदक हासिल किया। यश त्यागी द्वारा शानदार प्रर्दशन के चलते बेंगलुरु(कर्नाटक) में 26 अगस्त से 29 अगस्त ...