खरखरी कोलियरी में गार्ड से हथियार छीना, बरामद
धनबाद, जून 5 -- लोयाबाद। बीसीसीएल के खरखरी कोलियरी में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में गार्ड से हथियार छीनने का मामला प्रकाश में आया है। बाद में उक्त हथियार को स्थानीय मधुबन पुलिस ने कार्यस्थल के समीप झाड़ी से बरामद कर लिया। घटना गुरुवार देर रात 12.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा हैं कि आउटसोर्सिंग कंपनी में में सुरक्षा के लिए तैनात प्राइवेट गार्ड के बीच आपसी पैसे के लेनदेन के बाद मारपीट के दौरान उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान एक गार्ड को मारपीट में गंभीर चोट आई है। इस मामले में मधुबन पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.