गुमला, फरवरी 15 -- गुमला संवाददाता। जिला मुख्यालय से करीब 10किमी दूर खरका में गुमला सत्या चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक शाम शहीदों के नाम सह झारखंड विभूति सम्मान समारोह- 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ जवानों की स्मृति को समर्पित था। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि व श्रद्धासुमन अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसपी हारिश बीन जमां ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में शहीद जवानों के अदम्य साहस,त्याग और बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्र की एकता,अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। वहीं भाजपा नेता आनंद साहु ने शिक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.