गुमला, मार्च 8 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड के अमलीया पंचायत अंतर्गत खरका गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ कार्यक्रम के तहत रविवार को विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। मौके पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा तथा मंदिर परिसर भक्ति गीतों और धार्मिक जयघोष से गुंजायमान रहा।प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आचार्य सूर्य नारायण पाठक, विकल्प पाठक और रघुनाथ मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। आचार्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भगवान हनुमान की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठित कराई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर में म...