बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- क्षेत्र के गांव खरकाली में शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजवीर सिंह 'राजू भैया' और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। यदि कल्याण सिंह मुख्यमंत्री नहीं बनते तो दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य व दिव्य मंदिर बनवाने का साहस नहीं कर सकती थी। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने अपने सिद्धांतों और साहस से इतिहास रचने का काम किया। लोधी समाज के उत्थान के लिए अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत ने स्व.कल्याण...