जमशेदपुर, फरवरी 13 -- फोटो ट्रैक पर है कीनन स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दो मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला। पहले मैच में खरकाई इलेवन ने डिमना इलेवन को 4 रनों से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में जुबली ने कलीमाटी को 6 विकेट से पराजित कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पहले मुकाबले में खरकाई इलेवन ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन बनाए। रंधीर सिंह ने 39 गेंदों पर 57 रन और बाबू वसीम ने 37 रन बनाकर मजबूत साझेदारी की। जवाब में डिमना इलेवन 5 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। रंजीत (49) और गुलशन (30) की पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकीं। खरकाई के ललित ने 2 विकेट लेकर मैच पलट दिया। रंधीर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में कलीमाटी ने 122 रन बनाए, जिसमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.