खरकाई नदी जलस्तर खतरे के निशान के 1.81 मीटर ऊपर
जमशेदपुर, अगस्त 18 -- एक बार फिर खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। फिलहाल खरकाई का जलस्तर 130.81 मीटर मापा गया है। यह लगातार बढ़ता जा रहा है। खरकाई नदी का जलस्तर 129 मीटर है। इसकी वजह से बागबेड़ा की कुछ बस्तियों में नदी का पानी घुस गया है। खरकाई से जुड़े होने की वजह से स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब है। स्वर्णरेखा का खतरे का निशान शहर में 121.50 मीटर है। फिलहाल खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ने की मुख्य वजह ओडिसा के रायरंगपुर में स्थित खरकाई और बैंकवेल डैम के दो-दो गेट खोला जाना है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में हवा के निम्न दाव की वजह से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.