खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर, बागबेड़ा के 25-30 घरों में पानी घुसा
जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- जमशेदपुर। खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर पहुंच गया है। खरकाई का खतरे का निशान 129 मीटर है जबकि आज सुबह 10 बजे उसका जलस्तर 132.080 मीटर मापा गया है। इसकी वजह से स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान को छूने लगी है। स्वर्णरेखा का जलस्तर आज सुबह 121.340 मीटर मापा गया जबकि उसका खतरे का निशान 121.50 मीटर है। खरकाई नदी का जलस्तर चढ़ने की वजह से बागबेड़ा की निचली बस्तियों में पानी भरने लगा है। इसी प्रकार शास्त्रीनगर और मानगो की कुछ नदी किनारे की बस्तियों में भी पानी घुसने का खतरा है। जिला प्रशासन लोगों को नदी किनारे से दूर रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए आगाह कर रहा है। यह भी पढ़ें- झारखंड में भारी बारिश का कहर! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; टूट गईं पुल और सड़कें बागबेड़ा नया बस्ती के 25-30 घरों में पानी घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.