आदित्यपुर, अगस्त 4 -- आदित्यपुर। जमशेदपुर के पास आदित्यपुर में खरकई नदी के असंगी चेक डैम में डूबे एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक के छात्र का सोमवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। बीटेक में मेटलर्जी इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष का छात्र तनवीर हसन रविवार को नहाने के दौरान डूब गया था। रविवार को अंधेरा होने के कारण काम रोकना पड़ा था। सोमवार सुबह एनडीआरएफ ने तलाशी अभियान शुरू की थी। तनवीर दो दोस्तों देबू और जेड हसन के साथ असंगी चेक डैम के पास नहाने गया था टीम ने सुबह से देर शाम तक आसंगी चेक डैम से लेकर बागबेड़ा के बड़ौदा घाट तक गहन तलाश की, लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका। अब मंगलवार को भी एनडीआरएफ की टीम खोज अभियान जारी रखेगी। दूसरी ओर सोमवार को तनवीर के पिता और चाचा एनआईटी परिसर पहुंचे। उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार से मुलाकात कर...