खरकई खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर, निचले इलाकों में घुसा पानी
सराईकेला, सितम्बर 2 -- सरायकेला। दो दिनों से हो रही बारिश के बीच मंगलवार खरकई खतरे से निशान से पार कर गई, वहीं आदित्यपुर के निचले इलाके में पानी भर गया। जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की, वहीं शाम के बाद से जलस्तर में कमी आने से लोगों राहत की सांस ली। सुबह में डूबे कई संपर्क मार्गो पर आवागमन फिर से बहाल हो गया है। जानकारी के मुताबिक,सुबह में संजय नदी के उफान पर होने के कारण सरायकेला को खरसावां से जोड़ने वाली खापरसाई पुलिया पूरी तरह डूब गई थी। दोपहर बाद पानी घटने से पुलिया अब साफ नजर आने लगी है और इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू हो चुका है। इसके अलावा, सोना नाला पर बनी उकरी पुलिया और तितिरविला पुलिया भी सुबह जलमग्न हो गई थी, लेकिन खरकई नदी और स्थानीय नालों का जलस्तर कम होने के बाद इन दोनों पुलियों से भी आवागमन साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.