एटा, फरवरी 26 -- ब्लॉक सकीट के ग्राम गुमानपुर में खरंजा निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से की है। गुरुवार को भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। फाउंडेशन जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी, संगठन सचिव नितिन तिवारी ने बताया कि इस मामले में ठेकेदार की शिकायत करने वालों में से एक हैं। इन्हें रिजोर थाना पुलिस लगातार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उनके अलावा ग्राम गुमानपुर के कई अन्य लोग भी अनियमितता से प्रभावित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करते हुए ग्रामीणों को जानमाल की सुरक्षा प्रदान करने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.