खम्भे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
गौरीगंज, मई 20 -- जामो। बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गौरा निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार सरोज पुत्र राजबहादुर बीते मंगलवार की देर शाम बाइक से जामो बाजार गया हुआ था। जहां से देर रात घर लौटते समय धरमगतपुर के करीब कटारी मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.