हजारीबाग, अप्रैल 1 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया के खम्भवा के हरिश्चंद्र यादव की उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मौत हो गई। गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब ग्रामीणों को सूचना मिली कि उनके गांव के एक प्रवासी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव पिता- स्व. तेजनारायण यादव के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई महादेव गोप के अनुसार, हरिश्चंद्र यादव दो दिन पूर्व ही अपने छोटे बेटे राकेश चंद्र यादव के साथ मजदूरी करने चित्रकूट जिले के बर्गर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में गए थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हवा तेज थी और वह अपने कमरे में था ।कमरा कार्केट शीट का बना हुआ था, जिसके ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार गुजरी थी। बताया गया कि हरिश्चंद्र यादव छत से सोलर प्लेट उतारने के लिए लोहे की सीढ़ी का ...