बागपत, फरवरी 10 -- चांदीनगर। रटौल-ढिकोली मार्ग पर पावन धाम मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित खम्बें से जा टकरायी जिससे उसमें आग लग गई। कार में बैठे दो युवकों ने कूदकर अपनी जान बचायी। मौकें पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मेरठ के रामपुर पावटी गांव थाना जानी निवासी आदेश और खडौली कंकरखेड़ा निवासी अन्नू भागौट में एक शादी में शरीक होने आये थे। जब वह वापस लौट रहे थे तो रात्रि लगभग दो बजे रटौल-ढिकोली मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खम्बें से जा टकरायी। कार के टकराते ही उसमे आग लग गयी जिससे दोनो युवकों ने कूदकर अपनी जान बचायी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौकें पर पहुंच गयी और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। मौकें पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच आग पर काबू पाया। वही पुलिस ने रोड पर वाहनों को कुछ समय के लिए रोका जिससे गाड़ी मे रखा सिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.