साहिबगंज, जनवरी 30 -- बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हरिणचारा गांव के सनातन सोरेन के धान के खमार में गुरुवार को आग लगने से धान का सारा पाला आग की चपेट में आ गया। इससे खमार में रखे लाखों रुपये का धान जल गया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार के सनातन सोरेन, मरांगमय मुर्मू, शिवलाल सोरेन, बिरसिंह सोरेन ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.